Discussions
Bandhkam Kamgar Yojana
2 years ago by Lok
मध्य प्रदेश द्वारा श्रमिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए वर्ष 2020 में बांधकाम कामगार योजना (Bandhkam Kamgar Yojana) की शुरुआत की गई। जिसके तहत सभी श्रमिकों को सरकार द्वारा ₹2000 से लेकर ₹5000 तक की आर्थिक सहायता और घरेलू उपयोग में आने वाले बर्तन दिए जाते हैं। इस योजना के द्वारा प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को फायदा मिल रहा है। इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए और कम से कम श्रमिक ने 3 महीने कार्य किया हो। इसके अलावा इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।
